फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck and pickup collided on the highway, the injured truck driver was stuck in the damaged cabin for two hours

Lalitpur News: हाईवे पर ट्रक और पिकअप में हुई भिडंत, घायल ट्रक चालक क्षतिग्रस्त हुई केबिन में दो घंटे तक फंसा रहा

Tue, 08 Apr 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck and pickup collided on the highway, the injured truck driver was stuck in the damaged cabin for two hours
ललितपुर। तेज रफ्तार भाग रहा ट्रक हाईवे कट से अचानक सामने आई पिकअप से पीछे से टकरा गया। जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल होकर स्टेयरिंग सीट पर ही फंस गया। करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद जेसीबी से क्षतिग्रस्त ट्रक की केबिन को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला और मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को झांसी-सागर हाईवे पर झांसी की ओर से सागर की तरफ एक ट्रक पाइप लादकर जा रहा था। अभी ट्रक कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी गल्ला मंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के समीप ही पहुंचा था। तभी यहां पर बने हाईवे पर सागर की ओर से आई पिकअप यहां स्थित कट से होते हुए सागर की ओर हाईवे पर मुड़ गईं। जिससे पीछे से आ रहा ट्रक उक्त पिकअप से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप आगे जाकर पलट गई। वहीं, ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ट्रक चालक घायल होकर स्टेयरिंग सीट पर ही फंस गया। हादसा देखकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पर गल्ला मंडी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब घायल चालक को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली तो जेसीबी को बुलाया गया। जेसीबी से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर अलग किया गया और चालक सीट पर घायल होकर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल हुए चालक ने अपना नाम वीरू (36) निवासी ग्राम नदी थाना छाता जनपद मथुरा बताया। उसने बताया कि वह ट्रक में पाइप लादकर हैदराबाद जा रहा था। घायल चालक को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed