फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by the case, the young man committed suicide

Lalitpur News: मुकदमे से परेशान होकर युवक ने दी जान

Fri, 30 Aug 2024 05:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the case, the young man committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर के पास स्थित बाड़े में युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने 5-6 वर्ष पूर्व दर्ज हुए एक मुकदमे से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धुरवारा निवासी दरयाव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उसका भतीजा सुनील सिंह कुर्मी (33) घर से निकल गया था। कुछ देर बाद जब भाई की पत्नी संगीता बाड़े में गई तो यहां सुनील फंदे पर लटका दिखा। दरयाव सिंह ने बताया कि 5-6 वर्ष पूर्व सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसको लेकर वह काफी परेशान था। इसी के चलते बृहस्पतिवार को उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed