फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transformers are groaning due to overload, electricity is playing hide and seek all night

Lalitpur News: ओवर लोड से कराह रहे ट्रांसफार्मर, सारी रात बिजली की हुई आंख मिचौली

Fri, 13 Jun 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Transformers are groaning due to overload, electricity is playing hide and seek all night
- धनुषधारी मंदिर के सामने रखे ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग
विज्ञापन

- फोन न उठाने पर लोग उपकेंद्र पहुंचे और बंद कराई सप्लाई
- विभागीय जेई ने कहीं ट्रांसफार्मर बदलवा तो कहीं पर लोड कम किया
तालाबपुरा, स्टेशन क्षेत्र में रही सबसे अधिक समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में कई मोहल्लों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से बुधवार रात बिजली की आंख-मिचौली होती रही। इसके कारण लोग उमस भरी गर्मी में सारी रात परेशान रहे। धनुषधारी मंदिर के सामने रखे ट्रांसफार्मर की केबल में आग लगने पर जब विभागीय कर्मियों ने फोन नहीं उठाया तो मोहल्ले के लोग उपकेंद्र पहुंचे और सप्लाई बंद कराई। जिससे बड़ी घटना बच गई।
रेलवे स्टेशन व स्टेशन क्षेत्र, नई बस्ती, चंडी मंदिर क्षेत्र, गांधीनगर और तालाबपुरा में बुधवार रात ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से बिजली का बार-बार आना जाना लगा रहा। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रखा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से इससे जुड़े क्षेत्र में बिजली देर रात तक हर आधा घंटे में आती जाती रही। यह सिलसिला बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। शिकायत पर अवर अभियंता धीरज कुशवाहा की टीम रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रांसफार्मर पर बढ़े लोड में कुछ कनेक्शनों को दूसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्ट कर सप्लाई बहाल की। इससे रेलवे स्टेशन क्षेत्र के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर की सप्लाई बाधित होती रही।
विज्ञापन

इधर, करीम नगर में भी ओवरलोड की समस्या के चलते दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया। तालाबपुरा में धनुषधारी मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने और फ्यूज उड़ने पर एक फेस की सप्लाई बंद रही। एक दो घंटे तक तो लोगों ने इंतजार किया, लेकिन बाद में सब्र खत्म होने पर तालाबपुरा के लोग शाम करीब सात बजे नझाई बिजली घर पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई। रात करीब आठ बजे यहां धनुषधारी मंदिर के सामने रखे ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई, जिस पर लोगों बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठा, तो मोहल्ले वालों ने बिजली घर जाकर ट्रांसफार्मर की केेबल में आग लगने की सूचना दी, तब सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब दस बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रांसफार्मर को सुधारा नहीं जा सका, जिससे लोग रात भर भीषण गर्मी में परेशान रहे। सुबह आठ बजे कर्मचारियों ने केबल बदलकर ट्रांसफार्मर से आपूर्ति सुचारू कर दी गई। वहीं, बुधवार को मोहल्ला करीमनगर में भी ढाई सौ केेबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा था और बार-बार बिजली आने जाने की समस्या आ रही थी, जिसके चलते विभाग द्वारा यहां अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। गोविंदनगर स्थित बाहुबली नगर में भी ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते यहां भी विभाग न दूसरा ट्रांसफार्मर रखकर ओवरलोड की समस्या से लोगों को राहत दिलाई।
000000000
लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। बिरधा पावर हाउस अंतर्गत सजनाम फीडर के आधा दर्जन गांवों के उपभोक्ता लो वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। सजनाम फीडर के सिंगेपुर, कलोथरा, सतौरा, पिपरिया, बैरवारा, हरपुरा, नीमखेरा, सलैया सहित कई गांवों में 24 घंटे में कई बिजली की आंख मिचौनी होती रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब सप्लाई मिलती है तो लो वोल्टेज से कोई उपकरण चल पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उपकेंद्र के जेई उनका फोन नहीं उठाते हैं।
000000
फोटो-25
कई दिनों से बिजली दिन भर आंख मिचौली का खेल खेल रही है, जब बिजली आती है तो लो वोल्टेज की समस्या रहती है। जिससे कोई भी उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।-प्रमोद कुमार, सिंगेपुर

0000000
फोटो-26
इतना लो वोल्टेज आ रहा है कि पंखा या कूलर भी नहीं चल पा रहे हैं, संबंधित अधिकारियों को फोन लगाते हैं तो कोई फोन नहीं उठाता है।-कैलाश नारायण सिंगेपुर
0000000

00000000000000000
अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान
कडे़सराकलां-पवा(ललितपुर)। क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि ग्राम पवा,सरखड़ी, वर्माबिहार,झरर आदि ग्रामों में तो 5 से 6 घंटे ही विद्युत सप्लाई दी जा रही है जिससे इन गांवों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed