फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transformer could not be replaced even after seven days

सात दिन बाद भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर

Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Transformer could not be replaced even after seven days
तालबेहट। मंगलवार आठ फरवरी को 66 केवी विद्युत उपकेंद्र में खराब हुए ट्रांसफार्मर की जगह जिला मुख्यालय से आया दूसरा ट्रांसफार्मर भी परीक्षण में खराब निकलने से क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इससे लोगों में काफी असंतोष है। ट्रांसफार्मर के फेल होने से विद्युत संकट और गहरा गया है। लोगों ने इस ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के 66 केवी विघुत उपकेंद्र में पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे है। जिनसे नगर के दोनों फीडरों के अलावा पूरे ग्रामीण क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाती है। आठ फरवरी मंगलवार को इसमें से दूसरे नंबर का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद से ही विभागीय अधिकारी एक ही ट्रांसफार्मर से पूरे क्षेत्र की जनता को विद्युत उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे लोगों को 24 घंटे में मुश्किल से छह से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। विभागीय अधिकारियों की तत्परता से जिला मुख्यालय से पांच एमबीए के दूसरे ट्रांसफार्मर को तालबेहट लाया गया। जिससे जनता को पूर्व की भांति बिजली मिलने की संभावना थी। लेकिन मंगलवार को जिला मुख्यालय से आया ट्रांसफार्मर खराब निकला। इससे पूरे क्षेत्र में विद्युत संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से आया ट्रांसफार्मर मंगलवार को परीक्षण में मानक की कसौटी पर खरा नहीं निकला। दूसरे ट्रांसफार्मर के आने तक नगर एवं क्षेत्र की जनता को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना मुश्किल होगा।- अक्षय विश्वकर्मा, विद्युत उपखंड अधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रांसफार्मर परीक्षण में खराब होने से विद्युत संकट गहरा गया है। विभागीय अधिकारियों को इसके लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम करना चाहिए थे।- रूद्र अगरिया, स्वीट्स विक्रेता
- विद्युत कटौती के कारण दुकान में केक, ब्रेड सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। विद्युत आपूर्ति काफी कम मिल रही है और कभी कभी वोल्टेज भी कम आ रहा है।- संजीव गुप्ता, जनरल स्टोर संचालक
क्षेत्र में विद्युत संकट की जानकारी विभागीय अधिकारियों को है। उन्हें इस समस्या के शीघ्र निदान के लिए पहल करना चाहिए।- राकेश दुबेदी, अध्यापक पूराकलां
- पहले से ही ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे थी। ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत संकट और अधिक गहरा सकता है। - प्रसन्न जैन, किराना व्यापारी कड़ेसराकलां

मतदान के दिन बिजली उपलब्ध कराना होगी चुनौती
तालबेहट। प्रदेश में मात्र ललितपुर मंडी और तालबेहट में ही 66 केवी सब स्टेशन होने के कारण विभागीय अधिकारी इन उपकेंद्रों पर ध्यान नहीं रखते हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जनपद में रिजर्व में भी कोई ट्रांसफार्मर नहीं है। ऐसी हालत में तीन दिन बाद 20 फरवरी को होने वाले मतदान केंद्रों पर पर्याप्त बिजली मुहैया कराना विभागीय अधिकारियों के लिए मुसीबत भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed