{"_id":"6501febb017143e67c013f56","slug":"transfer-of-11-sub-inspectors-including-seven-post-in-charges-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3545-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सात चौकी प्रभारी सहित 11 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सात चौकी प्रभारी सहित 11 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण
Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुत्तन लाल नेहरू नगर चौकी प्रभारी व दयाशंकर सिंह गल्ला मंडी चौकी प्रभारी बने
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सात चौकी प्रभारियों सहित 11 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। एसपी द्वारा एक साथ सात चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले जाना पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में स्थानांतरण किए। जिसमें कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अंकित कौशिक को चौकी प्रभारी नई बस्ती, पुत्तन लाल प्रजापति को नेहरू नगर चौकी प्रभारी बनाया। चौकी गल्ला मंडी प्रभारी सुरेश कुमार चतुर्वेदी को थाना नाराहट भेजा गया।
वहीं, थाना जाखलौन में तैनात उपनिरीक्षक दयाशंकर को गल्ला मंडी चौकी प्रभारी नियुक्त किया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी पंकज माथुर को चौकी प्रभारी अमरपुर मंडी, सुरेंद्र कुशवाहा को अमरपुर मंडी चौकी प्रभारी से दैलवारा चौकी प्रभारी बनाया। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा को सिविल लाइन चौकी, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजीत सिंह को थाना जाखलौन दिया गया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी कस्बा बांसी सुजीत मिश्रा को पुलिस लाइन और कोतवाली तालबेहट में तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत राणा को बांसी चौकी प्रभारी बनाया है। चौकी प्रभारी दैलवारा मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।