फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tranfarmer damage in due to in six months

छह महीने में ही धोखा दे गया ट्रांसफार्मर

Sat, 16 May 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tranfarmer damage in due to in six months
मड़ावरा। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम हंसरा में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। गर्मी के मौसम में लोग लो वोल्टेज के कारण पसीना पसीना तो हो ही रहे हैं, अंधेरे में रहने को भी मजबूर हैं। बिजली के उपकरण नहीं चल रहे हैं। ऐसे हालात में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। ग्राम हंसरा में लगभग 6 माह पूर्व सौभाग्य योजनांतर्गत बिजली के ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर लगाया था। गांव में ट्रांसफर लगने के बाद लोगों को अच्छा वोल्टेज मिला, जिससे सभी ने राहत कि सांस ली। लेकिन, लगभग 15 दिनों से बिजली आते ही लो वोल्टेज हो जाता है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। लाइनमैन ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अंदर खराबी है, इस कारण वोल्टेज ठीक से नहीं मिल रहा है। वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पहले तो बिजली व्यवस्था ठीक थी, पर करीब 15 दिन से वोल्टेज खराब आ रहा है। इससे बहुत बुरा हाल है। न बल्ब जलते हैं और न पंखा चलता है, सिर्फ बल्ब का तार जलता है। हम लोग बहुत परेशान हैं, कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

- अमर सिंह, निवासी हंसरा
गर्मी बहुत बढ़ गई है। बिजली तो आती है, पर आना और न आना दोनों बराबर हैं। लो वोल्टेज आने से कोई भी विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। बहुत गर्मी है। पंखे नहीं चल पा रहे हैं। बिजली व्यवस्था जल्द ठीक कराई जाए, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवी सिंह, निवासी हंसरा
ठेकेदार से बात हुई है। उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण सामान रास्ते मे फंसा है। लॉकडाउन खत्म होते ही व्यवस्था में सुधार होगा। विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर दिया गया है। जैसे ही सामान उपलब्ध होता है विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया जाएग।
- एसपी सिंहअवर अभियंता, मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed