{"_id":"6aef788e6bfc2d0c5d04103d","slug":"train-speeds-on-the-lalitpur-mohasa-rail-section-increased-to-130-kmph-lalitpur-news-c-11-1-jhs1040-913199-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर-मोहासा रेल खंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाकर की 130 किलोमीटर प्रति घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर-मोहासा रेल खंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाकर की 130 किलोमीटर प्रति घंटा
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल के कई रेल खंडों में ट्रेनों की स्वीकृत गति में वृद्धि की गई है। इस बदलाव के तहत ट्रेनों की गति को 110-120 किलोमीटर (किमी.) प्रति घंटा से बढ़ाकर 130 किमी. प्रति घंटा कर दिया गया है। वहीं, कुछ अन्य खंडों में ट्रेनों की गति 100 किमी. प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी. प्रति घंटा की गई है।
ललितपुर-मोहासा रेल खंड पर अप-डाउन की लाइनों पर गति में वृद्धि की गई है। यह खंड 73.62 किमी. लंबा है। यहां ट्रेनों की गति 120 किमी. प्रति घंटा से बढ़कर 130 किमी. प्रति घंटा हो गई है। झांसी-ग्वालियर रेल खंड में झांसी और दतिया के बीच तीसरी लाइन पर भी गति बढ़ाकर 130 किमी. प्रति घंटा कर दी गई है। आंतरी-संदलपुर रेल खंड में मौजूदा डाउन मेन लाइन के कट-कनेक्शन और स्थायी डायवर्जन पर भी गति बढ़ाई गई है। इस खंड पर अब ट्रेनें 110 किमी. प्रति घंटा के बजाय 130 किमी. प्रति घंटा की गति से चलेंगी।
मुरैना-हेतमपुर रेल खंड की 15.84 किमी. लंबी तीसरी लाइन पर ट्रेनों की गति 130 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की गई है। खैरार-मानिकपुर रेल खंड में बांदा और खुरहंड स्टेशनों के मध्य नवनिर्मित डाउन लाइन पर ट्रेनों की गति 110 किमी. प्रति घंटा रहेगी।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि इससे रेल खंडों में सेक्शनल गति बढ़ाने से रेल परिचालन अधिक सुदृढ़ होगा। इससे ट्रेनों की समय-सारणी का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। विशेष रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में यह वृद्धि काफी सहायक सिद्ध होगी। यह कदम यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेगा। मंडल में रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में सुधार कार्य किया जा रहा है।