{"_id":"673a4de281e2c47d6d079124","slug":"train-hit-the-bike-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-124236-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आए मौसेरे भाई, एक की मौत, दूसरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आए मौसेरे भाई, एक की मौत, दूसरा रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार मौसेरे भाई ट्रेन की चपेट में आ गए। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ोवरा निवासी लाल (40) रविवार दोपहर में अपने मौसेरे भाई रामचरन (30) के साथ बाइक से जा रहा था। गांव से गुजरी ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे लाइन पार करते समय ललितपुर की ओर से जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामचरन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के पास काम चलने के कारण रास्ता बंद था। इस कारण बाइक सवार रेल पटरी पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।