फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   train full, reservation crisis

ट्रेनें फुल, तत्काल का भी नहीं मिल पा रहा सहारा

Mon, 28 Jun 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
train full, reservation crisis
ललितपुर। अनलॉक होते ही ट्रेन के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में ट्रेन में टिकट पाना यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है। तत्काल का सहारा भी अब नजर नहीं आ रहा है। ललितपुर व झांसी स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते कंफर्म टिकट यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। टिकट पाने के लिए यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। हालात सामान्य होने पर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन तो शुरू किया, लेकिन सीमित संख्या में ट्रेनों का आवागमन जारी रहा। इस बार फिर मार्च माह में कोरोना की दूसरी लहर ने परेशान किया। जून से अनलॉक होते ही यात्रियों की भीड़ शुरू हो गई। ऐेसे में सीमित संख्या में चल रहीं ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना चुनौती बन रहा है। ललितपुर से गुजरने वाली सदर्न एक्सप्रेस, दादर अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ मुंबई, दिल्ली व कानपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों की है।
विज्ञापन

स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट कराने के लिए सुबह से ही भीड़ उमडने लगती है। भीड़ के चलते सीट न मिलने के कारण यात्री मायूस हो रहे हैं।
वेटिंग टिकट वाले यात्री नहीं कर सकते यात्रा
वर्तमान में नियम के अनुसार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को यात्रा की अनुमित नहीं है। इसके बाद भी ट्रेनों में वेेटिंग टिकट वाले यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। ऐसे में टीटीई ऐसे यात्रियों से जुर्माना भी वसूल कर रहा है। इससे वेटिंग टिकट यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के सामने अब तत्काल का ही सहारा है, लेकिन भीड़ के चलते तत्काल टिकट पाना भी आसान नहीं रहा। तत्काल टिकट पाने के लिए तड़के ही आरक्षण कार्यालय पर यात्रियों की भीड़ लगती है। कुछ को फायदा मिलता है तो अधिकांश मायूस होकर लौट जाते हैं। 30 जून से दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन होगा। कोविड नियमों का भी पूरा पालन कराया जा रहा है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी-झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed