फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traffic system in chaos in race to issue challan

Lalitpur News: चालान काटने की होड़ में यातायात व्यवस्था धड़ाम

Wed, 22 Nov 2023 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Traffic system in chaos in race to issue challan
शहर की सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे भारी वाहन, सड़क किनारे खड़े होकर यातायात कर रहे बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुर्घटनाओं से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे यातायात माह में वाहनों के चालान काटने की होड़ मची हुई है। अब तक 50 से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। वहीं शहर की विभिन्न सड़कों पर भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। यातायात व्यवस्था चौपट है।
यातायात माह के दौरान वाहनों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं। प्रतिदिन भारी भरकम ऑनलाइन जुर्माना वसूला जा रहा है। लेकिन शहर की सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे भारी भरकम वाहनों पर कोई लगाम नहीं लगाई जा रही है। सड़क से स्कूल या कोचिंग के लिए छोटे-छोटे बच्चे सहित अन्य छात्र गुजरते हैं। यही नहीं सड़कों के किनारे भारी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिस कारण से यहां का यातायात बाधित होता है और जाम लगता है। इस संबंध में जिम्मेदार विभाग के अधिकारी बताते हैं कि भारी वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इससे पूर्व में नो इंट्री रहती है। नो इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश करने पर उनके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


यातायात माह के दौरान अभियान चलाया जा रहा है। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान कर ऑनलाइन जुर्माना किया जा रहा है। साथ ही वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आलोक तिवारी, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed