फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traffic halted due to blockade; commuters heading to work faced inconvenience.

Lalitpur News: नाकेबंदी से थमा आवागमन, ड्यूटी पर जाने वालों को हुई परेशानी

Sun, 21 Jun 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic halted due to blockade; commuters heading to work faced inconvenience.
बैरियर पर पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक, कई मार्ग बंद होने से कर्मचारी और राहगीर रहे परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में कई मार्गों पर नाकेबंदी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैरिकेडिंग और बल्लियां लगाकर रास्ते बंद किए जाने से ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी तथा आम नागरिक घंटों परेशान रहे। कई स्थानों पर पुलिस और राहगीरों के बीच बहस की स्थिति भी बन गई।
तुवन चौराहा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर चर्च रोड स्थित बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों और ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें ड्यूटी स्थल तक पहुंचना है, लेकिन बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी किसी को आगे नहीं जाने दे रहे थे। मामला बढ़ता देख करीब पांच मिनट बाद बैरियर खोला गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को आगे जाने दिया गया। इस दौरान एक मजिस्ट्रेट का वाहन भी कुछ देर तक जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन

शहर की कई अन्य गलियों और संपर्क मार्गों को भी बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया था। इससे विकास भवन, मेडिकल कॉलेज और कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले कर्मचारियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन से करीब तीन घंटे पहले ही प्रमुख सड़कों और गलियों में बैरिकेडिंग कर आवागमन सीमित कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाए गए इन कदमों से आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed