फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders angry due to increase in GST on clothes, footwear and bricks

कपड़े, फुटवियर और ईंट पर जीएसटी बढ़ाने से व्यापारी आक्रोशित

Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traders angry due to increase in GST on clothes, footwear and bricks
ललितपुर। कपड़े, फुटवियर और ईंट पर जीएसटी बढ़ाए जाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि कपड़े व फुटवियर पर एक जनवरी से जीएसटी बढ़ाने व ईंट पर भी जीएसटी बढ़ाने के भाजपा सरकार के निर्णय का समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश विरोध करती है। कहा कि वर्तमान सरकार में नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन से पहले ही व्यापारी बर्बाद हो चुके हैं। व्यापारी विरोधी नीतियों से जन्मीं परिस्थियों की वजह से व्यापारी आत्महत्या तक के लिए मजबूर हुए हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी बर्बाद हैं और अपने अस्तित्व के लिए चिंतित है और ऐसे में राहत देने की जगह सरकार जीवनयापन के लिए सबसे अहम कपड़े, ईंट व फुटवियर (जूती, चप्पल आदि) पर टैक्स पांच की जगह 12 प्रतिशत बढ़ाया गया है। इस व्यापार से जुड़े दुकानदारों, उद्यमियों और भट्टा मालिकों को मौत की शैया पर धकेलने का काम कर रही है। इससे देश विदेश की चुनिंदा बड़ी कंपनियां फायदे में रहेंगी जबकि छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारी व दुकानदार बर्बाद होंगे। इस निर्णय से इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा जिससे उत्पीड़न बढ़ेगा। राष्ट्रहित व छोटे व्यापारियों के हित में कपड़े, ईंट व फुटवियर पर टैक्स बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेकर जीएसटी सरलीकरण पर ध्यान दिये जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, रामप्रताप सिंह, टिंकू बड़घरिया, अमित कुशवाहा, संतोष साहू, पंकज श्रीवास, माताब सिंह, आशीष जैन, प्रदीप, पवन तिवारी, तिलक सिंह यादव के अलावा अनेकों व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed