{"_id":"60db786c8ebc3ecbfc69feba","slug":"toria-colony-water-gathring-on-roads-lalitpur-news-jhs1983286142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्तों में हो रहा जलभराव, दुर्गंध से उठ रही बदबू से ठहरना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्तों में हो रहा जलभराव, दुर्गंध से उठ रही बदबू से ठहरना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा/ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान और जलभराव रोकने के निर्देश दिए जा रहे हों, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते धरातल पर स्वच्छता अभियान नजर नहीं आ रहा है। इसकी हकीकत कस्बा के मोहल्ला टौरिया में देखने को बनती है।
ब्लॉक मुख्यालय के मोहल्ला टौरिया में बनी हुई है। यहां पर कई रास्ते अब तक कच्चे बने हुए हुए हैं। जिनमें दूषित पानी की निकासी के लिए नाली तक का निर्माण नहीं किया गया है। इससे रास्तों में दूषित पानी का जलभराव हो रहा है। कस्बा के बीआरसी के पास बालिका जूनियर हाईस्कूल के गेट पर नाली के अभाव में कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा है। वहीं जब्बार मिस्त्री के घर के सामने भी कीचड़ से रास्ता बजबजा रहा है। राजू खंगार के घर के पास स्थित हैंडपंप के पास गंदगी और सड़क पर कीचड़ फैला है। टौरिया मोहल्ला की मस्जिद के पास सुबराती शाह के मकान के पास जलभराव है। मोहल्लेवासियों को रास्ते से निकलना दूभर हो गया है।
---
टौरिया मोहल्ले में दूषित पानी की निकासी के लिए नाली का अभाव है। इससे सड़क पर गंदगी और कीचड़ से उठती बदबू से घरों तक में रुकना मुश्किल हो रहा है।
- सुखपाल विश्वकर्मा
----
बीआरसी के पास मोहल्ले में पक्की सड़क और नाली नहीं है। इसेस मोहल्ले के रास्ते में गंदगी और कीचड़ बह रहा है। यहां से चलना मुश्किल हो रहा है।
- क्रांति सेन
----
टौरिया मोहल्ले में जब्बार मिस्त्री के मकान के पास सफाई नहीं होने से सड़क पर गंदगी और कीचड़ जम गया है। यहां पर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
- ईद मुबारक खान
----
ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। कुछ खास जगहों पर खड़े होकर सेल्फी निकालकर रिपोर्ट भेज दी जा रही है।
मनोहर पंथ
----
एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत टीम बनाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक रुप से सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- कमलेश रिछारिया, एडीओ पंचायत मड़ावरा