फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Toilet motor damage, people disturb

एक माह से सामुदायिक शौचालय की मोटर खराब, लोगों को हो रही परेशानी

Sat, 11 Jul 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Toilet motor damage, people disturb
नेहरू नगर के सामुदायिक शौचालय में लगा ताला - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड एक सिद्दनपुरा स्थित सामुदायिक शौचालय के स्थानीय लोगों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। शौचालय में न केवल एक माह से बोरिंग की मोटर खराब है, बल्कि टैंक भी लीक कर रहा है। शौचालय के अंदर की दीवार तिरछी हो गई है, जिससे महिलाएं और पुरुष शौचालय में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड एक सिद्दनपुरा पिछड़े वार्डों में से एक है। पिछले साल यहां खुले में शौच को समाप्त करने के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसमें पांच - पांच सीट महिला व पुरुषों के लिए स्थापित हैं, जिसमें दिव्यांगों के लिए अलग से सीट लगाई गई है। लेकिन, सामुदायिक शौचालय ज्यादा दिनों तक व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं हो सका। वर्तमान में शौचालय के अंदर बने मूत्रालय की दीवार एक ओर तिरछी हो गई है। वहीं, टाइल्स भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा टैंक भी लीक हो रहा है, जिसका पानी बोरिंग में घुस रहा है। एक माह से बोरिंग की मोटर खराब पड़ी है। इस कारण महिला और पुरुषों के लिए शौचालय अनुपयोगी साबित हो रहा है। इस कारण अधिकांश समय में शौचालय में ताला जड़ा रहता है।
विज्ञापन

शौचालय की अव्यवस्थाओं पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण कोई भी इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। अब तो शौचालय में ताला भी जड़ा रहता है, जिससे प्रसाधन की समस्या खड़ी हो गई है। - फूला
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय का टैंक लीक हो रहा है, जिससे इसका पानी बोरिंग में भर रहा है। करीब बीस दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन मोटर सही नहीं कराई गई है। - राघवेंद्र
बारिश का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में खुले में कहीं बैठ भी नहीं सकते हैं। नगर पालिका परिषद को चाहिए कि वे शौचालय तत्काल सही कराएं, जिससे स्थानीय महिला पुरुष बेवजह परेशान न हों। - पूनम

जब से शौचालय का निर्माण हुआ है, तब से उसमें कोई भी मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण शौचालय की हालत खस्ता हो गई है। - जशोदा
जिन शौचालयों में कमियां हैं, उनकी रिपोर्ट निर्माण विभाग को सौंप दी गई है। अब उन्हें ही कार्य कराना है। जहां तक शौचालय बंद होने की बात है तो उसे खुलवाया जाएगा। - जितेंद्र तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed