फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Toilet closed in lalitpur galla mandi

मंडी में किसानों को सुविधाओं की कमी, बंद पड़े शौचालय

Wed, 11 Dec 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Toilet closed in lalitpur galla mandi
गल्ला मंडी में प्याऊ के पास पड़ी गंदगी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नवीन कृषि उत्पादन मंडी परिसर में किसानों की सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। जहां प्रसाधन केंद्रों में गंदगी पड़ी हुुई है, वहीं शौचालयों में ताला जड़ा हुआ है। ऐसे में किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवीन कृषि उत्पादन मंडी प्रदेश की मंडियों में तीसरे स्थान पर गिनी जाती है। यहां जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जिले के किसान अपनी उपज बेचने के लिए आते हैं। मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों किसानों की आवाजाही बनी रहती है। मंडी समिति द्वारा किसानों को प्रसाधन की सुविधा के लिए तीन सुलभ कांप्लेक्स स्थापित किए हैं, जिनमें से केवल कांप्लेक्स की स्थिति ठीक है। शेष दो तो विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

एक गल्ला मंडी के मेन गेट के पास है। जो अधिकांश समय पर बंद रहता है। दूसरा मंडी चौकी के पास स्थित है, जो देखरेख के अभाव में गंदगी की भेंट चढ़ गया है। शौचालय बंद पड़ रहते हैं, इससे किसानों को प्रसाधन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई किसानों की उपज नहीं बिक पाती है, तो उन्हें अगले दिन के इंतजार में मंडी में रुकना पड़ता है। शौचालय बंद होने से जहां शौच क्रिया के लिए परेशान होना पड़ता है। नहाने के भी समस्या होती है। प्रसाधन केंद्र न खुलने से किसानों व मजदूरों को बाहर की ओर रुख करना पड़ता है। इतना नहीं मंडी परिसर में नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इससे नालियों में कचरा भरा पड़ा है। रात में रुकने वाले किसानों को मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। पानी की टंकियों के आसपास भी सफाई नहीं हो रही है। इससे गंदगी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए बने तीनों शौचालयों को खुलवाया जाए। ताकि, किसानों को प्रसाधन में आने वाली समस्या से निजात मिल सके। इससे किसानों व मजदूरों को नहाने की सुविधा मिल सके।
- हरगोविंद राजपूत, ग्राम कुआंतला
किसानों की सुविधा को बने सुलभ कांप्लेक्स बंद पड़े हैं। इससे प्रसाधन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यहां नालियों में शौचालय करने को मजबूर हो रहे हैं। शीघ्र ही बंद कांप्लेक्स को खुलवाया जाए।
- इमरत, ग्राम कुआंतला
मंडी में अनाज की बिक्री करने के लिए आया हूं। यहां पर साफ-सफाई के अभाव में कचरा भरा पड़ा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। रात में रुकने पर बीमारी होने का खतरा बना रहता है।

- साकिर, ग्राम कलौथरा
गल्ला मंडी परिसर के स्थित सुलभ कांप्लेक्स बंद होने की जानकारी हुई है। कर्मचारी के माध्यम से दिखवा कर उन्हें खुलवाया जाएगा और गंदगी होने पर सफाई कराई जाएगी।
- संजय यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed