{"_id":"61c8ba59ef825f501826b79c","slug":"to-avoid-bees-the-farmer-dropped-into-the-deep-groove-death-taldehate-news-jhs211807381","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों से बचने के लिए भागा किसान गहरी नाली में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों से बचने के लिए भागा किसान गहरी नाली में गिरा, मौत
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। पेड़ की डाल पर चढ़े एक किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान बचने के प्रयास में भागे किसान की गहरी नाली में गिरकर मौत हो गई।
कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा आजादपुरा बदियन निवासी मानसिंह पाल (50) पुत्र भैयालाल रविवार की सुबह 10 बजे के करीब खेतों को पानी दे रहा था। कुछ देर बाद वह खेत पर लगे नीम के एक पेड़ पर चढ़कर डाल की पत्तियां तोड़ने लगा। इसी समय डाल पर लगे छत्ते की मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। वह मधुमक्खियों से बचने के लिए भागा लेकिन खेत पर बनी गहरी नाली में गिर गया। कुछ समय बाद ग्रामीण वहां पहुंचे। उसे सीएचसी तालबेहट ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने उपनिरीक्षक विनोद कुमार को मौके पर भेजा।
उपजिलाधिकारी तालबेहट एसपी सिंह ने बताया कि लेखपाल रामकुमार वर्मा को मौके पर भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक को शासनादेश के तहत जो भी आर्थिक सहायता देय होगी वह दी जाएगी।