ललितपुर। हिंदू युवा वाहिनी व अखिल भारतीय हिंदू महासभा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रचारक सूर्यकांत, चंद्रशेखर दुबे, मज्जू सोनी, बिट्टू राजा, जितेंद्र परमार, भूपेंद्र तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर वर्णी चौराहा होकर नेहरू महाविद्यालय के पास समापन हुआ। जगह-जगह लोगों ने मिष्ठान आदि वितरण कर स्वागत किया। इस मौके पर नीरज तिवारी, प्रसन्न दुबे, राहुल मोदी, सुनील पटैरिया, विनोद नामदेव, दीपक पांडा, प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे, रवि ठाकुर, शरद तिवारी, देवेंद्र, राहुल चौबे, पावी चौबे, संदर्भ पटसारिया, हप्पू कुशवाहा, रोहित नामदेव, राकेश कुशवाहा, पवन राय, गौरव नामदेव, भगत सिंह राठौर, अंकित सतभैया, अनुज भार्गव, अभिषेक पटैरिया, आशीष दुबे, संदीप बुंदेला, आशीष पांडे, सम्यक जैन, अनन्य तिवारी, मनोज जैन, रानू राजा, गब्बर अहिरवार, अमन जैन, दीपक तिवारी आदि शामिल रहे। आभार हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष कीर्तिमान बुंदेला व हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी ने जताया।