फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Till now 38 trains have been run from Lalitpur for Mahakumbh.

Lalitpur News: महाकुंभ के लिए ललितपुर से चलाई गईं अब तक 38 ट्रेनें

Thu, 20 Feb 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Till now 38 trains have been run from Lalitpur for Mahakumbh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाकुंभ के लिए ललितपुर स्टेशन से अब तक 38 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिनसे 50 हजार से अधिक लोगों ने प्रयागराज की यात्रा की। जबकि, नियमित ट्रेनों के अलावा झांसी से भी ट्रेन पकड़ कर यहां के हजारों लोगों ने कुंभ की यात्रा की।
प्रयागराज जाने के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा कुंभ मेला विशेष ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया गया। शुरुआत में बीना-प्रयागराज छिवकी कुंभ मेला स्पेशल एवं बीना-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जबकि, प्रयागराज जाने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, साप्ताहिक तुलसी एक्सप्रेस, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस एवं गोरखपुर एक्सप्रेस एवं अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन पहले से ही नियमित ट्रेनों के रूप में किया जा रहा है। रेलवे ने जनवरी में ही कुल 14 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, जबकि फरवरी में अब तक 24 ट्रेनें चलाईं।
विज्ञापन

जबकि वसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा के तीन दिन पहले से ललितपुर से चलाई गई प्रत्येक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन और नियमित ट्रेनों से ही सात से आठ हजार श्रद्धालु प्रयागराज गए। वहीं, माघ पूर्णिमा के दो दिन बाद से 14 से 16 फरवरी तक दो-दो स्पेशल ट्रेनों से साढ़े चार हजार श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना हुए। 17 फरवरी से भी रोजाना 1200 से 1500 तक श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए विशेष ट्रेनों से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
दादर सेंट्रल-बलिया व गोरखपुर एक्सप्रेस और खजुराहो-ललितपुर पैसेंजर निरस्त रही : ललितपुर से खजुराहो के मध्य चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस और दादर सेंट्रल-बलिया एक्सप्रेस और गोरखपुर एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। इससे खजुराहो व अन्य स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, ललितपुर से खजुराहो के मध्य चलाई जाने वाली ललितपुर-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन भी इन दिनों निरस्त चल रही है। ललितपुर से खजुराहो के मध्य छोटे स्टेशनों पर जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रयागराज एक्सप्रेस भी डॉ. आंबेडकर नगर से ललितपुर होकर खजुराहो तक ही संचालित की गई, जबकि यह ट्रेन खजुराहो से प्रयागराज के लिए निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article