{"_id":"6aa8544f5431f78f0800c548","slug":"ganpati-bappa-has-arrived-chants-of-praise-echo-in-every-home-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-163148-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गणपति बप्पा का हुआ आगमन, घर घर गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गणपति बप्पा का हुआ आगमन, घर घर गूंजे जयकारे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गणेश उत्सव को लेकर जिले में खासतौर पर बच्चों में एक अलग ही उत्साह देखने का मिल रहा है। गणपति बप्पा के आगमन के बाद पांडाल में साज सज्जा व रंग बिरंगी लाइटों को लगाकर बच्चों ने दरबार सजाया है। अपने माता पिता के साथ जाकर बच्चों ने छोटी-छोटी मूर्तियां खरीदीं ओर घरों में स्थापित की। बता दें कि तीज और चौथ पर्व एक साथ होने के चलते आज गणेश जी का आगमन हुआ।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का मूर्ति को पांडाल या घर लेकर आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। शाम होते होते सभी पांडालों में गणपति बप्पा विराजमान हुए। देर शाम तक उनकी स्थापना हुई। इस दौरान हवन पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। कुल मिलाकर जिले में भक्ति का माहौल है। वहीं कटरा बाजार में लाल बाग के राजा की तर्ज पर मुम्बई से आई भगवान गणेश जी की प्रतिमा की विधि विधान के साथ स्थापना की गई। जहां गणपति जी के दरबार को देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान घर घर से गणपति बप्पा के जयकारे गूंज उठे।
-- -- -- --
बाजार में खूब बिकीं बाल गणेश की प्रतिमाएं
बताते चलें कि बच्चों में बाल गणेश की प्रतिमा खरीदने की होड़ मची रही। बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार बाल गणेश की प्रतिमाएं खरीदीं। बच्चे गणेश उत्सव का कई दिनों से इंतजार कर रहे थे, इसको लेकर उन्होेंने तैयारियां भी शुरू कर दीं थी। कहीं कहीं बच्चों ने पांडाल लगा गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की, तो कहीं कही पर उन्होंने घर पर ही साज सज्जा के साथ गणपति बप्पा को विराजमान किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
फल फूल माला की बढ़ी बिक्री
गणेश उत्सव शुरू होते ही बाजार में फल, फूल की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों ने अपने गणेश जी के हिसाब से मालाएं, फूल इत्यादि पूजन सामग्री खरीदीं। सामान्य दिनों में जो माला 20 रुपये की आसानी से मिल जाती थी, उसके दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई। फिर भी लोग ऊंचे दामों पर खरीददारी कर रहे हैं।