फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tikamgarh canal not opened, field dried

टीकमगढ़ रजवाहा से पानी न आने पर खेत में सूख रही फसलें

Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
tikamgarh canal not opened, field dried
kisan.jpg - फोटो : kisan.jpg
महरौनी (ललितपुर) जामनी बांध की टीकमगढ़ रजवाहा (नहर) चालू न होने से ग्राम कुम्हेडी, जखौरा, अगौरा, पाली, बमहौरी, असोरा मौजे में खड़ी फसल सूख रही है। किसानों ने डीएम से नहर चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बारिश हो जाने से किसानों ने रबी फसल की बुवाई समय से कर दी थी। खेतों में नमी होने से अच्छी फसल की उम्मीद है। जामनी बांध से सिंचाई के लिए पानी मिलने की सूचना पर किसानों ने दलहनी फसल में मटर, मसूर, चना की फसल अधिक बोई थी। अब फसल सिंचाई के लिए तैयार खड़ी है और नहर बंद है। किसानों का कहना है कि अगर शीघ्र टीकमगढ़ रजवाहा नहर को नहीं खोला गया तो सिंचाई के अभाव में फसल सूख जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जामनी बांध से निकली टीकमगढ़ रजवाहा पर महरौनी तहसील के छह मौजा की सिंचाई होती है लेकिन इन गांव के किसानों को कभी भी फसल की सिंचाई के लिए समय से पानी नहीं दिया जाता है जिससे किसान चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि खरीफ की तैयार खड़ी फसल पर बारिश से नुकसान हो गया था और जैसे तैसे हम लोगों ने खेत तैयार कर रबी की बुवाई की है और अब फसल को सिंचाई की आवश्यकता है और सिंचाई विभाग टीकमगढ़ रजवाहा को बंद किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि जब नहर चालू करने का रोस्टर बनाया जाता है तो टीकमगढ़ रजवाहा से सिंचाई करने वाले महरौनी तहसील के ग्राम जखौरा, पाली, बमहौरी, अगौरा, असोरा, कुम्हेडी गांव के लोगों का ध्यान नहीं दिया जाता है। यह सिलसिला कई वर्षों से अनवरत जारी है। समय से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसान को अपनी फसल की अच्छी पैदावार नहीं मिल पा रही है।
------------
जामनी नहर को दो भागों में बांट दिया गया
जामनी बांध से निकली दाई जामनी नहर को 25 किलोमीटर पर दो भागों में बांट दिया गया है जिनको क्रमश: महरौनी रजवाहा व टीकमगढ़ रजवाहा नाम दिया गया है। टीकमगढ़ रजवाहा पर महरौनी तहसील के छह मौजा ग्राम कुम्हेडी, असोरा, जखौरा, बमहौरी, पाली, अगौरा के किसान आश्रित हैं। आरोप है कि सिंचाई विभाग कभी समय से नहर नहीं खोलता है। पहले दोनों नहरों को एक साथ चलाया जाता था जिससे दोनों ओर के किसानों को समय से सिंचाई के लिए पानी मिल जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।
किसानों की फसलें सिचाई के लिए तैयार खड़ी हैं सिचाई विभाग के अधिकारियों को टीकमगढ़ रजवाहा को शीघ्र खोलना चाहिए जिससे किसान फसलों की सिंचाई कर सके। शिवा सिंह तोमर
किसानों की फसलें सिंचाई के लिए पानी मांग रही है लेकिन हम किसानों की कोई नहीं सुन रहा है और विभाग नहर बंद किये बैठा है। थोवन लाल
टीकमगढ़ रजवाहा से सिंचाई करने वाले महरौनी तहसील के छह गांव के किसानों की वर्षों से सिंचाई विभाग उपेक्षा करता रहा है। किसानों को भी पानी समय से नही मिला तो वह किसान बर्बाद हो जाएंगे। रघुनंदन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा टीकमगढ़ रजवाहा नहर शीघ्र खोलना चाहिए, नहीं तो किसानों द्वारा बोई गई फसल खराब हो जाएगी। इससे किसानों को बहुत नुकसान होगा। आनंदी लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed