फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tight security was deployed across the entire area during the Chief Minister's visit, and the rally venue was kept under a strict security cordon.

Lalitpur News: मुख्यमंत्री के दौरे पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, कड़े घेरे में रहा सभास्थल

Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tight security was deployed across the entire area during the Chief Minister's visit, and the rally venue was kept under a strict security cordon.
हेलीपैड से मंच तक बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सघन जांच के बाद ही मिला प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल और वीवीआईपी मार्ग तक सुरक्षा का कड़ा घेरा रहा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को सघन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे और आईजी आकाश कुलहरी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभा स्थल को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लेकर तुवन मंदिर मैदान तक भारी संख्या में पुलिस बल, खुफिया इकाइयों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए मार्गों का डायवर्जन किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। स्थानीय खुफिया इकाई भी पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

प्रवेश द्वारों पर हुई सघन जांच
तुवन मंदिर मैदान में बने सभा स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लोगों को तलाशी और जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। वीआईपी और मीडिया प्रवेश द्वारों पर भी पास की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
-------------------
काले गमछा और तौलिया लेकर जाने पर रोक
सभा स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा कारणों से काले गमछे या तौलिये लेकर पहुंचे लोगों को उन्हें बाहर सुरक्षित रखने के बाद ही सभा स्थल में प्रवेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने और देखने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कई लोग ज्ञापन लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में कुछ लोगों ने अपने ज्ञापन सांसद अनुराग शर्मा को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed