फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three thieves caught stealing wire from power line

Lalitpur News: विद्युत लाइन से तार चुराने वाले तीन चोर पकड़े

Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three thieves caught stealing wire from power line
दो क्विंटल एल्युमीनियम का तार बरामद, राजस्थान के अलवर में बेचते थे चोरी का माल
विज्ञापन

सरगना सहित अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस, अंतरराज्यीय गिरोह बताया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली लाइन में फाल्ट कर लाइन का तार व अन्य सामान चोरी कर ले जाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया करीब दो क्विंटल एल्युमीनियम का तार बरामद हुआ। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा और मसौरा कलां क्षेत्र व थाना बार क्षेत्र से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन से कुछ दिन पहले चोर बिजली का तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। कोतवाली पुलिस ने रविवार को चौकी मसौरा बैरियर प्रभारी अनुज कुमार की टीम ने ग्राम घटवार तिराहा के निकट नर्सरी के फाटक के पास तीन युवकों चोरी के बिजली तार सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि विश्वकर्मा निवासी ग्राम खसुआ थाना जखौरा, रामेश्वर लोधी निवासी ग्राम विनैका थाना जखौरा और जयपाल आदिवासी निवासी ग्राम विनैका थाना जखौरा बताया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से दो क्विंटल एल्युमीनियम का तार मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए तार व अन्य सामान को वह राजस्थान के अलवर में बेचते थे और मिलने वाले रुपयों को आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब चोर गिरोह के सरगना सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि ये चोर चोरी करने से पूर्व बिजली लाइन की रेकी कर लेते थे। इसके बाद रात के समय लाइन पर चेन ऊपर फेंक देते थे। जिससे बिजली की लाइन में फाल्ट हो जाता था और वह आसानी से चोरी कर लेते थे।
पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सरगना सहित अन्य सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed