फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three teacher respected for good performance

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में तीन उत्कृष्ट अध्यापक चयनित

Sat, 10 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three teacher respected for good performance
प्रतियोगिता के परिणाम बताते जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से संबंधित विभिन्न थीम्स पर ब्लॉक स्तर और जिला स्तर तक शिक्षकों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन उत्कृष्ट अध्यापकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में 180 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक ब्लॉक से 03 उत्कृष्ट अध्यापकों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जनपद स्तर पर रमेश कुमार तिवारी प्रवक्ता वर्णी जैन इंटर कालेज (वीडियो/ फिल्म), जमुना प्रसाद सहायक अध्यापक जिला परिषद इंटर कालेज पाली पीपीटी और अरविंद सेन सहायक अध्यापक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी पोस्टर प्रतियोगिता में चयनित किए गए। बता दें कि विद्यालय स्तर पर 03 अक्तूबर, ब्लॉक स्तर पर 05 अक्तूबर और जिला स्तर पर 9 अक्तूबर 2020 को ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने-अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शिक्षकों ने 3 तकनीक का उपयोग किया। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ये रहे निर्णायक मंडल में
पूनम मलिक प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज, अजब सिंह प्रधानाचार्य वर्णी जैन इंटर कॉलेज एवं राजेंद्र प्रसाद मिश्रा प्रधानाचार्य दीवान, रघुनाथ सिंह इंटर कालेज अजीतापुरा ने जनपद स्तर पर 03 उत्कृष्ट अध्यापकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed