फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three positive found

एक युवक समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 01 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
three positive found
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस के संक्रमण की गति जरुर धीमी हो गई है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह नहीं थम रहा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न सेंटरों से लिए सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक युवक समेत तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सर्दी के प्रकोप के के साथ कोरोना वायरस संक्रमण भी धीमी गति से चल रहा है। लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव और कोविड नियमों का पालन करना अधिक आवश्यक है। घर से निकलते समय मास्क व सामाजिक दूरी का पालन जरुर करें। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न बूथ कलेक्शन सेंटर से 1432 सैंपल लिए। इनमें 620 सैंपल आरटीपीआर किट से व ट्रूनॉट से छह और एंटीजन किट से 806 सैंपल लिए हैं। इनमें ट्रूनॉट किट की रिपोर्ट में एक व एंटीजन की जांच रिर्पोट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैँं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला रामनगर इलाइट चौराहा के पास निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा रोजगार कार्यालय के पास निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति व तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वां निवासी एक 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इनमें दो संक्रमितों को होम आइसोलेशन में व एक अन्य जनपद में रहता है।
विज्ञापन

------
3310 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3310 हो गई है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3194 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 70 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1367 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बृहस्पतिवार को एक युवक समेत तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed