फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three officers salary stopped

तीन अफसरों का वेतन रोका

Wed, 26 Aug 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के इंतजार में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर समेत तमाम अफसर और उद्यमी थे। दोपहर बाद तक इंतजार करने के बाद भी तीन अधिकारी नहीं आए, जिससे जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने बैठक निरस्त करके फिर से बैठक बुलाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। महाप्रबंधक उद्योग केंद्र रविकांत शुक्ला ने बताया कि गत माह की बैठक में व्यापार कर विभाग से वाणिज्य कर अधिकारी पूजा दीक्षित उपस्थित थीं, जिन्हें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि अगली बार जिला उद्योग बंधु की बैठक के साथ व्यापार बंधु की बैठक कराई जाए, जिसमें जिले के व्यापारी प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। लेकिन, आज की बैठक में न तो डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य उपस्थित हुए और न ही व्यापार बंधु को बैठक के लिए बुलाया गया। इसी प्रकार जिला ग्रामोद्योग अधिकारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इस पर जिलाधिकारी ने तीनों अधिकारियों का वेतन रोक दिया है, साथ ही निर्देश दिए कि बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें। अपरिहार्य स्थिति में पत्र भेजकर प्रतिनिधि को नामित करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed