फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three months not take salary, shikhsha mitra disturb

तीन माह से मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों में आक्रोश

Thu, 05 Mar 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three months not take salary, shikhsha mitra disturb
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में तीन माह से मानदेय नहीं दिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि होली नजदीक है, लेकिन उनकी जेब खाली है। ऐसे में होली मनाने की चिंता सताने लगी है। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस ने कहा कि गत दिवस शिक्षा मित्र रामनिवास की ह्दय गति रुक जाने से मृत्यु हो गयी थी। उनकी पुत्री शिवानी स्नातक की पढ़ाई संत ब्रह्मानंद महाविद्यालय जखौरा में कर रही है। शिक्षा मित्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा कॉलेज की प्रबंधक ज्योति सिंह लोधी से फीस माफ करने का अनुरोध किया, इस पर उन्होंने तीन वर्ष की फीस माफ कर दी है। एसोसिशन ने उनका आभार जताया है। दिसंबर 2019 से शिक्षा मित्रों को मानदेय नहीं मिला है। आगामी समय में होली पर्व आ रहा है, ऐसी स्थिति में शिक्षा मित्रों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शासन से मांग की है कि होली से पहले शिक्षा मित्रों को मानदेय दिलाया जाए। जिनका अवशेष मानदेय किन्ही कारणों से खातों में नहीं पहुंचा है, उनके समस्याओं का समाधान कर खातों में भेजा जाए। बैठक में बृजेंद्र तिवारी, बृजेश टोंटे, शैलेंद्र राजा बुंदेला, राजेश तिवारी, श्रीनारायण पांडे, धर्मेंद्र सिंह परमार, राजेश नायक, अशोक अहिरवार, देवेंद्र तिवारी, अशोक परिहार, सूर्यप्रताप सिंह बुंदेला, सुंदर पाल सिंह, सुजान निरंजन, मनोज कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, बृजेंद्र राजपूत, केहर सिंह बुंदेला, मनोज दुबे, कुलदीप गोस्वामी, कृपाल सिंह राजपूत, बाबूलाल कुशवाहा, ज्योति प्रकाश खरे, सुखनंदन कुशवाहा, हरिओम राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed