फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three injured including two children from dog bite

कुत्ते के काटने से दो बालक समेत तीन जख्मी

Tue, 28 Jan 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three injured including two children from dog bite
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी में खेत पर खेल रहे दो बालकों समेत तीन को आवारा कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने तीनों जख्मी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बा बांसी के मोहल्ला राम नगर निवासी विक्रम (11) पुत्र हन्नू सोमवार को घर से कुछ दूर स्थित खेत पर अपने चचेरे भाइयों के साथ खेलने गया था। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यह देख चचेरा भाई उत्सव (8) पुत्र गोविंद दास उसे बचाने गया तो कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वहां उत्सव का चाचा बसंत (30 ) पुत्र बाबू पहुंचा और दोनों बालकों को बचाने का प्रयास किया, तो कुत्ते ने उसे भी काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने किसी प्रकार कुत्ते को पत्थर मारकर भगाया। तीनों जख्मियों का परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed