{"_id":"65feba67d2c8ab211f026409","slug":"three-injured-including-shopkeeper-in-attack-with-sticks-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112252-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लाठी-डंडों से हमले में दुकानदार सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लाठी-डंडों से हमले में दुकानदार सहित तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल के पास चाय की दुकान करने वाले युवक व उसकी पत्नी-पुत्र के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट कर दी। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला घुसयाना निवासी अनिल कुमार जिला महिला अस्पताल के सामने चाय की दुकान करते हैं। अनिल की पत्नी व पुत्र रानू भी इसमें मदद करते हैं। बृहस्पतिवार रात को अनिल अपनी दुकान पर पत्नी व पुत्र के साथ मौजूद था। इसी दौरान राकेश, मुकेश, कुणाल, विशाल वहां पर आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में अनिल, उसकी पत्नी व पुत्र रानू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को पकड़ लिया। इधर मारपीट की घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।