फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three including Superintendent of Police turned out to be Corona positive

Lalitpur News: पुलिस अधीक्षक समेत तीन निकले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Apr 2023 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three including Superintendent of Police turned out to be Corona positive
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल शनिवार को एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें बुखार, हाथ पैरों में दर्द व सर्दी की समस्या हो रही थी। चिकित्सकों से राय लेने पर उनकी एंटीजन जांच की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इधर, शनिवार को तीन संक्रमित मिले इनमें एक आरटीपीसीआर में और दो एंटीजन जांच में पाए गए। तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को कुल 919 संभावित मरीजों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 430 की आरटीपीसीआर और 489 मरीजों की एंटीजन जांच की गई है। वहीं बीते चौबीस घंटे में लिए गए सैंपल में तीन मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिस पर चिकित्सकों की राय पर उन्हें दस दिन के लिए उनके आवास पर ही उन्हें क्वारंटीन किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एसपी के कोरोना संक्रमित होने के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों व परिवार के लोगों का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अभी वर्तमान में जनपद में कुल 15 मरीज कोराना एक्टिव हैं। इसके साथ ही मोहल्ला आजादपुरा एवं ग्राम रघुनाथपुरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैँ। उनके मिलने वालों एवं आसपास के लोगों की जांच कराई जा रही है। साथ ही उन स्थानों पर सैनेटाइज भी करवाया जा रहा है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जेएस बक्शी ने बताया कि जनपद में बीते चौबीस घंटे में तीन मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक भी एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को कुल 919 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जिला कारागार में लिए गए 98 सैंपल
जिला कारागार में तीन दिन पहले एक नया बंदी कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके चलते जिला कारागार में भी कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। दो दिनों में अब तक कुल 98 बंदियों का कोरोना सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं जो बंदी कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिला कारागार प्रशासन द्वारा चिकित्सकों की देखरेख में उसे पांच दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। हालांकि उसमें कोरोना के लक्षण नहीं है और वह पूरी तरह स्वस्थ्य बताया जा रहा है। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित बंदी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उसकी मिलाई पर रोक लगाई है, लेकिन जेल के पीसीओ से उसके परिजनों से बात कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed