फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three gram panchayat notice for low progress in mnrega

मनरेगा की प्रगति कम होने पर तीन सचिवों को नोटिस

Tue, 19 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
three gram panchayat notice for low progress in mnrega
Betwa.jpg - फोटो : Betwa.jpg
ललितपुर। मनरेगा की प्रगति कम होने पर उपायुक्त श्रम रोजगार ने तीन ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में प्रगति नहीं होती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि कई श्रमिकों को काम मांगने के बाद भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसे लापरवाही मानते हुए अधिकारी द्वारा हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सभी अकुशल और कार्य करने के इच्छुक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद भी कई ग्राम पंचायतों में कई लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया। इसका खुलासा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत एसडीजी गोल की समीक्षा में हुआ है। विकासखंड बिरधा की जनपद में सबसे खराब प्रगति (50.78%) पाई गई है। श्रमिकों की मांग के सापेक्ष उन्हें रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत बरखेरा, पिपरिया पाली, सिमरधा, बंदरगुढ़ा, डोंगराकलां, देवगढ़, कपासी, जाखलौन, बिरधा की स्थिति बेहद खराब है। सूत्र बताते हैं कि जब ग्राम पंचायत सचिवों से इसके बारे में जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि तमाम लोगों ने रोजगार की मांग लेकिन जब उन्हें काम पर बुलाया गया तो वह उपस्थित नहीं हुए। उनके जवाब से उपायुक्त श्रम रोजगार रवींद्र वीर संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने लिखित में पत्र सचिवों को जारी किया है। इससे सचिवों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

इन्हें जारी हुए नोटिस
ग्राम पंचायत बंदरगुढ़ा, देवगढ़, कपासी, डोंगराकलां, जाखलौन, बिरधा के सचिव मनोज सोनी, ग्राम पंचायत बरखेरा, पिपरियापाली के सचिव रविंद्र एवं ग्राम पंचायत सिमरधा मनीषा वर्मा को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed