{"_id":"604e66b98ebc3ec4487adc43","slug":"three-couples-reunited-lalitpur-news-jhs1908673191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दंपित्त परिवार खुशी खुशी लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दंपित्त परिवार खुशी खुशी लौटे घर
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण में मौजूद एसपी, सदस्य व दंपत्ति परिवार
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण के तहत तीन परिवार सुलह - समझौते के बाद फिर से खुशी - खुशी साथ रहने के लिए राजी हो गए। दो मामलों में आगे की तारीख दे दी गई।
पुलिस लाइन सभागार में प्रत्येक रविवार को पति और पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए प्रोजेक्ट नई किरण का संचालन होता है। रविवार को पांच मामले आए, लेकिन तीन मामलों में दोनों पक्ष सामने आए और दो मामलों में एक ही पक्ष आया। नई किरण के सदस्यों ने तीनों परिवारों के दोनों पक्षों की समस्याएं जानी और उनका निस्तारण कराया।
एक मामले में पत्नी द्वारा पति की बात नहीं मानने, दूसरे मामले में सास द्वारा अधिक परेशान करने व काम का दबाव बनाने की बातें सामने आईं। इस पर नई किरण के सदस्यों ने दोनों पक्षों को समझाया और आगे की परिणामों के बारे में बताया। बाद में तीन परिवार आपस में सुलह - समझौता कर साथ रहने को राजी हो गए और साथ-साथ घर लौट गए।
विज्ञापन
इस मौके पर नई किरण के सदस्य डा. दीपक चौबे, अजय बरया, मनोवैज्ञानिक डा. संजीव कुमार शर्मा, अधिवक्ता अरमान कुरैशी, सुधा कुशवाहा, महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह, आरक्षी अर्चना राजपूत, दिव्या विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।