फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three colony become containment zone

तीन मोहल्ला हुए कंटेनमेंट जोन घोषित

Sun, 12 Jul 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
three colony become containment zone
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने पर तीन मोहल्ला व ब्लॉक बिरधा के ग्राम धौर्रा को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इनमें मोहल्ला आजादपुरा, सरायपुरा व घुसयाना मोहल्लों के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। मोहल्ला में किसी को प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित शहर के तीन मोहल्ला और ग्राम धौर्रा के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएंगी। कंटेनमेंट जोन घोषित मोहल्ला को चारों सीमाओं से सील किया गया है। मोहल्ला सरायपुरा में 82 वर्षीय वृद्ध महिला में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि पर संक्रमित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें उत्तर में मोहिनी कलेक्शन के पास, दक्षिण में देवेंद्र जैन के मकान के पास, प्रसन्न व अनिल जैन के मकान में पास, पूर्व में न्यू इंडिया इंडिया ट्रांसपोर्ट के सामने, पश्चिम में अटा मंदिर के पास बैरियर लगाकर सील किया गया है। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए दक्षिण में प्रसन्न जैन के मकान के पास मोबाइल बैरियर बनाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला घुसियाना में पिता-पुत्र के संक्रमित होने की पुष्टि पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर उत्तर में नाथूराम के मकान के पास, दक्षिण में हरनारायण रैकवार के मकान के पास, पूर्व में इमरत ग्वाला के मकान के पास व पश्चिम में नाला रास्ता नहीं है। यहां पर आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए दक्षिण में हरनारायण रैकवार के मकान के पास मोबाइल बैरियर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा में 18 वर्षीय युवक के संक्रमित होने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर उत्तर-दक्षित में मकान की दीवार के पास, पूर्व में राजू अहिरवार का मकान व पश्चिम में योगेंद्र के मकान के पास मोबाइल बैरियर बनाया गया है। जहां से आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति होगी। इसके अलावा ब्लाक बिरधा के ग्राम धौर्रा निवासी 40 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को सील किया गया है। यहां पर उत्तर- दक्षिण में बाबू अहिरवार के मकान से राजन के मकान के सामने राममंदिर वाली गली तक, पूर्व-पश्चिम चाली राजा के मकान से टप्पू की दुकान के पास बैरियर लगाया गया है। यहां पर आवश्यक सेवाओं के लिए टप्पू की दुकान के पास मोबाइल बैरियर बनाया गया है। कंटेंनमेंट जोन घोषित क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाएं व चिकित्सा से जुड़े व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। आवागमन को रोकने के लिए मोबाइल बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed