फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three closed roadways buses returned to Jhansi route

Lalitpur News: झांसी रूट पर लौटीं तीन बंद रोडवेज बसें

Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Three closed roadways buses returned to Jhansi route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बीते दिनों सड़कों पर दौड़ रहीं चार में से तीन बसों को पुलिस भर्ती के लिए लगा दिया था। इससे झांसी-ललितपुर रूट पर यात्रियों को दिक्कत हो गई थी। अब निर्धारित रूट पर बसों का संचालन फिर शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिली है।

झांसी-ललितपुर रूट पर संचालित चार रोडवेज बसों में तीन को बृहस्पतिवार से पुलिस भर्ती परीक्षा में लगा दिया गया था। इससे यात्रियों को साधन की समस्या हो गई थी। घंटों खड़े रहने के बाद भी बस नहीं मिली तो निजी बस ही सहारा नजर आई। वह भी खचाखच भरी होने से कई लोग अपने घरों को लौट गए। यह हाल पूरे दिन बना रहा। अमर उजाला ने 23 अगस्त को पेज नंबर दो पर पुलिस भर्ती परीक्षा में लगीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने तीनों बसों को निर्धारित रूट पर वापस कर दिया। वहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अलग से बसों को लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed