फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three booked for kidnaping teen girl

किशोरी के अपहरण में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Sep 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
three booked for kidnaping teen girl
rape graphic - फोटो : rape graphic
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी को चार दिन तक बंधक बनाए रखकर दुष्कर्म के आरोप में कोतवाली पुलिस ने अब तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते तीन सितंबर को सुबह पांच बजे उसकी दो नाबालिग पुत्रियां शौच के लिए बाहर गांव में गई थीं। कुछ देर बाद उसकी छोटी पुत्री रोती हुई घर लौटकर आई और बड़ी 14 वर्षीय पुत्री लौटकर नहीं आई। जिस पर उन्होंने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर उसने चार और आठ सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर प्रार्थना पत्र भी दिए। इसके बाद आठ सितंबर को शाम छह बजे उसकी पुत्री को घर पर पुलिस कर्मी छोड़कर गए। तब उसकी पुत्री ने बताया कि एक गांव के ही छह लोग उसे तमंचे का भय दिखाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए थे और ग्राम बड़ोखरा में एक व्यक्ति के मकान में बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा। जहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे और उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अब कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपी गजेंद्र, धीरज और जगदीश के खिलाफ किशोरी को फुसलाकर अपहरण करने का मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद ही उक्त मामले में आरोपों की पुष्टि हो सकेगी और आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed