फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three atm damage in lalitpur peple disturb

लॉकडाउनः काम बंद, घर चले कैसे, दो एटीएम खराब, तीसरे में नहीं हैं पैसे

Fri, 15 May 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three atm damage in lalitpur peple disturb
बंद पड़ा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम - फोटो : LALITPUR
महरौनी। नगर में तीन बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन तीनों काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण लॉकडाउन में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महरौनी में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व सैंट्रल बैंक के एटीएम बंद पड़े हैं। वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना भी जरूरी है। भारतीय स्टेट बैंक और सैंट्रल बैंक के एटीएम पैसे के अभाव में बंद हैं तो पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम खराब हो गया है। इस कारण ग्रामीणों की भीड़ बैंकों में पहुंच रही है। भरण पोषण के लिए सरकार दिहाड़ी, कामगार और गरीब मजदूर को पैसा दे रही है। पैसा निकालने गांव के हर परिवार के लोग बैंकों की ओर दौड़ रहे हैं। अधिकांश लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम का सहारा लेते हैं, लेकिन एटीएम बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कुछ दिनों से तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बंद है। दो चार ग्राहकों के पैसा निकलने के बाद पैसा फंस जाता है। लोग परेशान हो रहे थे, इसलिए बंद कर दिया गया है। एटीएम सुधारने वाल मिस्त्री छतरपुर से आना है, लॉकडाउन के कारण मिस्त्री निकल नहीं पा रहा है। जैसे ही मिस्त्री आएगा, तकनीक समस्या दूर कर एटीएम सुचारु रूप से प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

- मुकेश सिंह
मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक
बैंक के एटीएम में डालने के लिए शाखा के पास पैसा नहीं है। एटीएम के लिए ललितपुर से पैसा आता है। अभी पैसा नहीं आने की वजह से एटीएम बंद पड़ा है। धनराशि आते ही एटीएम सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद पाठक
मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक
एक लड़की द्वारा उल्टा एटीएम कार्ड लगा देने से दो दिन से एटीएम खराब हो गया है। मैकेनिक बाहर से आता है, उससे कह दिया गया है। लेकिन, लॉकडाउन के कारण निकल नहीं पा रहा है। मैकेनिक के आते ही जल्दी एटीएम चालू हो जाएगा।
- केपी राठौर
मैनेजर, सैंट्रल बैंक
जनसुविधा के लिए एटीएम लगे हैं, लेकिन विगत कुछ दिनों से लगातार बंद होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। बैकों में देखें तो सैकड़ों खाताधारकों की लंबी लाइन लगी होने से जनमानस का हाल बहुत खराब हो जाता है। लॉकडाउन में एटीएम बंद होने से काफी परेशानी हो रही है।
- कुलदीप खरे
एक सप्ताह से खराब हालात हैं। लोगों को पैसों की जरूरत है। कुछ एटीएम में पैसे नहीं हैं पड़े हैं तो कुछ खराब हैं। हर रोज लोग गांवों से जिला मुख्यालय आते हैं। एटीएम बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- बहादुर सिंह परमार
लॉकडाउन के हालातों में सब परेशान हैं। उनके ऊपर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गांवों व कस्बे के लोग एटीएम तक भागते हैं। एटीएम बंद होने से उन्हें बैंकों की लंबी कतारों में कई घंटे लगना पड़ता है। तमाम प्रयास के बाद पैसा निकल पाते हैं।
- कैलाश नारायण तिवारी
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंस जरुरी है। नगर के तीनों एटीएम बंद होने से बैंकों में ग्राहकों की भीड़ बैं बढ़ने लगी है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग प्रभावित हो रही है। ग्राहकों का समय बर्बाद हो रहा है।

- नरेंद्र सिंह सिसोदिया
ग्राहक बैंकों के एटीएम के चक्कर लगाते हैं, लेकिन बंद होने से परेशान हो रहे हैं। उधर, बैंकों में भीड़ देखकर बिना पैसे निकाले ही अपने घर चले जाते हैं। फिर, अगले दिन ऐसा ही हाल रहता है। बार- बार भागने से लोगों का पैसा औऱ समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
- अरविंद सिंह परमार

बंद पड़ा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम

बंद पड़ा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed