{"_id":"6826409003a66f4bdf0f6d2e","slug":"three-arrested-for-stealing-bikes-and-selling-them-to-spend-money-on-luxuries-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-135177-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ऐशो आराम पर रुपये खर्च करने के लिए बाइक चुराकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ऐशो आराम पर रुपये खर्च करने के लिए बाइक चुराकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
- कब्जे से चुराई गई तीन बाइक बरामद, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बाइक चोरी करके उन्हें बेचकर मिलने वाले रुपयों को अपने ऐशो आराम के लिए खर्च करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद हुईं। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी नईबस्ती प्रभारी आलोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बुधवार की रात को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर राजवीर निवासी मोहल्ला घुसयाना, विकास निवासी मोहल्ला घुसयाना और ऋतिक निवासी ग्राम झरकौन को पकड़ा। आरोपियों के पास से चोरी की गई तीन बाइक बरामद हुईं। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों का एक गिरोह है। वह लोग मिलकर अलग-अलग राज्यों व जनपदों से बाइक चोरी करते हैं। कुछ दिन तक इन बाइकों को चलाने के बाद इनको बेच देते हैं। चोरी की बाइक बेचने से जो भी रुपया मिलते हैं, उन्हें आपस में बांट लेते और अपने ऐशो आराम पर खर्च करते हैं। आरोपियों ने बताया कि एक बाइक को वर्णी चौराहे के पास से और एक और बाइक को मध्य प्रदेश से चोरी किया था। इन चोरी की बाइकों को बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत राणा, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र पाल, संजीव कुमार, सिपाही अंकित और राहुल शामिल रहे। इस संबंध में अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि तीन बाइक चोरों को पकड़ा है।