{"_id":"6632b7e1b651f948ad0b4304","slug":"three-anganwadi-centers-were-found-closed-there-were-no-children-at-four-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-114082-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद, चार पर नहीं थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद, चार पर नहीं थे बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने विकास खंड महरौनी के सात आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले तो चार केंद्रों पर बच्चे नहीं दिखे। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीपीओ व मुख्य सेविका से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मिदरवाहा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जो कि बंद मिला। यहां कार्यरत कार्यकर्ता ब्रजकुमारी व सहायिका राधा का मानदेय रोक दिया। पचौड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र तो खुला पाया गया, लेकिन बच्चे नहीं मिले न ही रिकार्ड ही उपलब्ध हो पाया। कार्यकर्ता रेखा तिवारी व सहायिका सुनीता का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। गुढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम बंद पाया गया। गुढ़ा द्वितीय में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। गुढ़ा तृतीय और चतुर्थ में भी यही हाल मिला। क्योलारी का आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया।