फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three ambulances were stuck in traffic jam for half an hour on Medical College Road

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज रोड पर आधा घंटा जाम में फंसी रही तीन एंबुलेंस

Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three ambulances were stuck in traffic jam for half an hour on Medical College Road
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अभिलाषा पंप चौराहा पर अतिक्रमण के चलते मंगलवार को एंबुलेंस और लोडिंग वाहन के आमने सामने से आने के कारण जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम में मेडिकल कॉलेज आ और जा रहीं तीन एंबुलेंस सहित कई बड़े वाहन फंस गए जिससे लोगों को तेज धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरत की बात तो यह है कि कुछ दूरी पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड इस नजारा को देखते रहे। सूचना पर जब तक यातायात पुलिस ने मौके पहुंची तब तक जाम खुल गया।
नगर पालिका प्रशासन भले ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाती हो लेकिन हकीकत यह है कि कुछ दिनों में ही स्थित जस की तस हो जाती है। ऐसी ही स्थित अभिलाषा पंप चौराहे की है यहां सड़क के दोनों तरफ खोखा रख लिए गए। नगर संसाधन केंद्र के पास जाने वाली सड़क पर स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया है। ऐसे में तुवन चौराहा की ओर आने जाने वाले वाहन अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास बने चौराहे से निकल रहे हैं। ऐसे में यहां बसों, लोडिंग व चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर आदि वाहन यहां चौराहे पर अक्सर फंस जा रहे हैं। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे चौराहे पर लोडिंग वाहन और बस के मोड़ने के चलते जाम लग गया। कुछ ही देर में चौराहे की चारों सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज से आने वाली एक एंबुलेंस और जाने वाली दो एंबुलेंस जाम में फंस गई। तीनों ही एंबुलेंस में मरीज होने के कारण उनके परिजन भी परेशान रहे। करीब आधा घंटे तक जाम मेंं फंसी रही एंबुलेंस की जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक जाम खुल चुका था।
विज्ञापन

0000000000
एंबुलेंस को रास्ता न देने पर क्या हो सकती कार्रवाई
सड़क पर गाड़ी चलाते समय अगर आसपास एंबुलेंस आती है तो आपको उसे रास्ता तुरंत देना चाहिए। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के मुताबिक एंबुलेंस को रास्ता न देने पर छह महीने तक की जेल या 10 हजार रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं, साथ ही कार का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
ये है नियम
एंबुलेंस के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं इनमें रोड पर रास्ते का अधिकार,सड़क पर उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए,अन्य वाहनों को चमकती रोशनी और सायरन के साथ आने वाली एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाना जरूरी है।
000000
सीसीटीवी लगा होने के बाद भी कमांड सेंटर ने क्यों नहीं लिया संज्ञान
प्रशासन ने शहर की निगरानी के लिए नगर पालिका परिषद में कमांड सेंटर बनाया है जिससे शहर में लगाए गए करीब 40 सीसीटीवी कैमरों को जोड़ दिया ताकि कोई बारदात हो तो तत्काल इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दी जा सकती है। लेकिन मंगलवार को अभिलाषा पंप चौराहा पर लगा सीसीटीवी कैमरा से कमांड सेंटर को जानकारी क्यो नहीं मिली ये सवाल चर्चा में है।

0000000000
वर्जन
अभिलाषा पंप चौराहे पर अतिक्रम होने की जानकारी मिली है इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन से बात कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा जिससे वहां जाम की स्थित न बने। सड़क पर पड़ी गिट्टी को हटवाने के लिए भी भवन मालिक से बात की जाएगी।-केके मिश्रा, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed