फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three accused arrest from snached mobile run away

युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन आरोपी पकड़े

Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrest from snached mobile run away
ललितपुर। थाना जीआरपी अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। महरौनी निवासी गोलू अहिरवार मंगलवार को दोपहर में किसी ट्रेन से आजमगढ़ से ललितपुर लौटा। जब वह रेलवे टिकट घर के पास जा रहा था, तभी कुछ युवक आए और उन्होंने उससे टिकट मांगा। उसे दूर ले जाकर मारपीट करते हुए मोबाइल व पैसे छीन लिए। उसने काफी मिन्नतें की, लेकिन मोबाइल नहीं लौटाया। इस पर उसने शिकायत जीआरपी थाने में की। पुलिस ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर उक्त आरोपियों की तलाश की और निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शहर के मोहल्ला नेहरू नगर वंशीधाम कॉलोनी निवासी अनवर उर्फ अन्नू पुत्र हमीद खां, मोहल्ला चांदमारी बैंक कॉलोनी निवासी रिंकू यादव पुत्र स्व.प्रहलाद सिंह और तालबेहट के ग्राम भुचेरा निवासी अभिषेक अहिरवार पुत्र कल्लू अहिरवार बताए। तलाशी लेने पर अनवर के कब्जे से दो मोबाइल, जिनमें एक बिना सिम कार्ड का था। रिंकू के कब्जे से 230 रुपये एवं अभिषेक के कब्जे से 220 रुपये बरामद किए गए। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed