फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   This is the speaking Geeta, verses will be heard as soon as you touch the conch and flute

Lalitpur News: ये है बोलने वाली गीता, शंख और बांसुरी को छूते ही सुनाई देंगे श्लोक

Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
This is the speaking Geeta, verses will be heard as soon as you touch the conch and flute
फोटो..
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब तक आप श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ते होंगे। मगर अब सेंसरयुक्त डिजिटल श्रीमद्भगवद्गीता भी आ गई है। ऐसे में इस पुस्तक में लिखे श्लोक को आप एक ज्ञान बांसुरी के जरिए सुन भी सकेंगे। इसमें जप और ध्यान के भी अलग-अलग अध्याय हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के 108 भजन भी हैं। ये पुस्तक इन दिनों बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लगे पुस्तक मेला में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
डिजिटल गीता में श्लोक के आसपास शंख, बांसुरी और मोरपंख बना हुआ है। बताया गया कि शंख पर ज्ञान बांसुरी को छुआते ही संस्कृत में लिखा श्लोक सुनाई देने लगता है। वहीं, जब बांसुरी पर छुआते हैं तो श्लोक गीत के रूप में सुनाई देने लगते हैं। जब मोर पंख पर ज्ञान बांसुरी छुआते हैं तो संस्कृत में लिखे हुए श्लोक को हिंदी समेत 14 भाषाओं में सुन सकते हैं। डिजिटल गीता में भरोसा, कृतज्ञता, शांति, सहनशीलता, दुर्बलता, संतुलन, ईर्ष्या, मुक्ति, भय, क्रोध, प्रेम, मन पर नियंत्रण, लोभ, संगति, अलगाव के अलग-अलग अध्याय हैं, जिनको सुनने के बाद जीवन भर की सीख मिलती है। इसके अलावा जगह-जगह पर चित्रों का इस्तेमाल किया गया है। ज्ञान बांसुरी को इसमें लगाने पर उससे संबंधित संगीत बजने लगता है। साथ ही उस चित्र का प्रयोग क्यों किया गया है, उसका वर्णन होने लगता है। डिजिटल गीता के प्रचारक अर्पित कुमार मिश्रा ने बताया कि जो लोग इसको खरीदना चाहते हैं, पहले उनका पंजीकरण किया जाता है। अब तक 50 लोगों ने इसे खरीदने के लिए पंजीकरण करा लिया है। इसकी कीमत 11,190 रुपये हैं।
विज्ञापन


इन 14 भाषाओं में सुन सकते
डिजिटल गीता को हिंदी, अंग्रेजी, नेपाली, स्पैनिश, फ्रेंच, तमिल, तेलगू, गुजराती, मराठी, उड़िया, बांग्ला, कन्नड़, पंजाबी समेत 14 भाषाओं में सुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पुस्तकें भी लोगों को खूब भा रहीं
प्रकाशकों ने बताया कि पुस्तक मेला में खुशवंत सिंह की पाकिस्तान मेल, मैत्रेयी पुष्पा की चाक, अल्मा कबूतरी, पीयूष मिश्रा की आरंभ है प्रचंड, भीष्म साहनी की कबिरा खड़ा बाजार में, महाश्वेता देवी की झांसी की रानी, प्रेमचंद जीवन और सृजन समेत कई पुस्तकें लोगों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed