{"_id":"69a71c364305fea2320f2233","slug":"third-person-injured-by-ministers-sons-car-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152571-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंत्री पुत्र की कार से घायल तीसरे व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंत्री पुत्र की कार से घायल तीसरे व्यक्ति ने तोड़ा दम
विज्ञापन
भोपाल में इलाज के दौरान हुई मौत, 26 जनवरी को ग्राम बरखेरा में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम बरखेरा में 26 जनवरी को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र की कार की टक्कर से घायल हुए तीसरे व्यक्ति शंकर यादव (45) की घटना के 35 दिन बाद भोपाल में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जाखलौन पुलिस गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
थाना जाखलौन के ग्राम बरखेरा में 26 जनवरी की रात राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र की कार ने सड़क पर खड़ी बाइक पर बैठते समय तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें 18 वर्षीय शिवेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर ग्राम बरखेरा में गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने राज्यमंत्री के पुत्र नरेश पंथ के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की थी।
इधर, इस घटना के 13 दिन बाद 8 फरवरी की रात झांसी में भर्ती दूसरे घायल 20 वर्षीय अनुज यादव ने भी दम तोड़ दिया था। गांव के लोगों ने ग्राम बरखेरा में जाखलौन-ललितपुर मार्ग पर शव रखकर करीब सात घंटे तक प्रदर्शन किया था। डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीसरे घायल शंकर की हालत भी गंभीर होने के बाद उसे मध्य प्रदेश के भोपाल में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीसरे व्यक्ति की मौत मंगलवार की सुबह हो गई। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम बरखेरा में हुई दुर्घटना एक नजर में
26 जनवरी की रात सुंदरकांड पाठ के बाद बाइक पर बैठते समय दो चचेरे भाइयों सहित तीन को राज्यमंत्री के पुत्र की कार ने टक्कर मारी।
26 जनवरी की देर रात को घटना में घायल 18 वर्षीय शिवेंद्र को मृत घोषित किया गया। घायल अनुज व शंकर यादव हुए झांसी रेफर।
- 27 जनवरी को शिवेंद्र की मौत के बाद परिजनों व गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया था।
- 27 जनवरी को मृतक शिवेंद्र के चाचा राजपाल की तहरीर पर राज्यमंत्री के पुत्र नरेश पंथ पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज।
- 8 फरवरी को दुर्घटना में घायल अनुज यादव की इलाज के दौरान झांसी में मौत।
- 9 फरवरी को मृतक के परिजनों व गांव वालों ने शव रखकर किया प्रदर्शन। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर दिया था कार्रवाई का आश्वासन।
- 3 मार्च को दुर्घटना में घायल तीसरे व्यक्ति 45 वर्षीय शंकर यादव की मध्य प्रदेश के भोपाल में मौत।
घायल तीसरे व्यक्ति के इलाज के लिए सोशल मीडिया के जरिये की गई थी मदद की अपील
दो युवकों की मौत के बाद हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति शंकर यादव की हालत नाजुक होने पर उसके इलाज में मदद के लिए लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये आर्थिक मदद की अपील की थी। इसके बाद लोगों ने ऑनलाइन उसके परिजनों के खाते में रुपये पहुंचाना शुरू कर दिया था। इसके साथ शंकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई थी लेकिन 35 दिन बाद शंकर की भी मौत हो गई।