{"_id":"5f5e75688ebc3e50af7a6b23","slug":"third-death-by-corona-39-positive-found-lalitpur-news-jhs176199229","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरी मौत, 39 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरी मौत, 39 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona hotspot
- फोटो : corona hotspot
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर लगातार तीसरे दिन भी एक संक्रमित की मौत हो गई है। इसके साथ ही रविवार को चार स्वास्थ्य कर्मी व दो अन्य विभागीय कर्मचारी समेत 39 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1947 पहुंच गया है। इनमें 26 संक्रमितों की मौत हो चुकी। 1495 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं।
जनपद में जहां वायरस का संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, मौत का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन एक और संक्रमित मौत हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चार कर्मचारी, पुलिस लाइन स्थित पुलिस कर्मी व विकास भवन के एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं शहर के मोहल्ला आजादपुरा में आठ, सिविल लाइन व छत्रसालपुरा में तीन-तीन और सावरकर चौक में दो संक्रमित मिले है। इसके अलावा एक-एक संक्रमित मोहल्ला शिवनगर, रेलवे कॉलौनी, चौकाबाग, गल्ला मंडी, बड़ापुरा, सरायपुरा में पाए गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में तहसील तालबेहट के कस्बा मोहल्ला चौबयाना में तीन, ग्राम कड़ेसरा, माताटीला में एक-एक, ब्लॉक जखौरा के ग्राम राजघाट में दो, सिलगन व पिपरा में एक, मसौराखुर्द में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
उपचार के दौरान तोड़ा दम
रविवार को ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम मैलवारा निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। इससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 26 पहुंच गया है।
विज्ञापन
877 सैंपल ही नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सैंपल की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। लेकिन रिपोर्ट आने के समय पर सुधार नहीं हो सका है। बीते दो दिनों यहां पर बीते तीन दिन से अब तक के 877 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
रविवार को 39 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही एक संक्रमित की भी मौत हुई है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी