फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Third accused in gang rape of a woman in a moving car arrested in encounter, shot in leg

Lalitpur News: चलती कार में युवती से गैंगरेप का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Third accused in gang rape of a woman in a moving car arrested in encounter, shot in leg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर । चलती कार में 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप के चर्चित मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बलेनो कार, मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद की गई है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बादल राजा और सुरेंद्र सेन उसकी 19 वर्षीय पुत्री को कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, रविशंकर पर कार चलाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस समेत चार टीमें लगाई गई थीं। बुधवार को पुलिस ने बादल राजा और रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सुरेंद्र सेन फरार चल रहा था। बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम राजघाट बांध नहर की पटरी पर स्थित मैलार रोड चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बलेनो कार पुलिस को देखकर मुड़ने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया तो कार सवार युवक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी पहचान गैंगरेप मामले के फरार आरोपी सुरेंद्र सेन निवासी बमरौला के रूप में की। घायल आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
------------------------
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी बादल राजा और रविशंकर को बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
--------------------
घर से ले गए, रास्ते में किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, युवती को उसके परिचित बादल राजा ने घर के बाहर से बुलाकर कार में बैठाया था। कार में पहले से रविशंकर और सुरेंद्र सेन मौजूद थे। आरोप है कि तीनों उसे जाखलौन की ओर ले गए, जहां रास्ते में कार के भीतर ही बादल राजा और सुरेंद्र सेन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती को ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

----------------------
चार वर्ष से परिचय होने की बात आई सामने
घटना के बाद एएसपी कालू सिंह ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में युवती और मुख्य आरोपी बादल राजा के बीच करीब चार वर्ष से परिचय होने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले की सभी परिस्थितियों और आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।
-----------------
युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरे आरोपी सुरेंद्र सेन को बुधवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, कार, मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
— कालू सिंह, एएसपी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed