{"_id":"686975c89608134057025727","slug":"thieves-uprooted-the-donation-box-of-the-temple-and-took-away-the-cash-lalitpur-news-c-131-1-ltp1013-138526-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंदिर का दानपात्र उखाड़ कर नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंदिर का दानपात्र उखाड़ कर नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
महरौनी। तहसील परिसर स्थित प्राचीन मंदिर से चोर दानपात्र निकाल ले गए। पुलिस को जांच पड़ताल में खाली दानपात्र शौचालय में पड़ा मिला। इस घटना से लोगों में रोष है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में भगवान शिव व हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। शुक्रवार शाम मंदिर के पुजारी पट बंद कर घर गए थे। शनिवार सुबह जब पुजारी व अन्य श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो वहां दानपात्र गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस को दानपात्र शौचालय में खाली पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि मंदिर के पास तहसीलदार का आवास है। ऐसा लगता है कि चोरों को प्रशासन का भी भय नहीं है तो कॉलोनी के लोग कैसे सुरक्षित होंगे।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम शरण खरे ने कहा कि तहसील परिसर के हनुमान मंदिर में हुई चोरी से लोगों में आक्रोश है। वहीं, तहसील की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि दानपात्र की मरम्मत कराकर मंदिर में लगवा दिया गया। चोरों का जल्द पता लगाया जाएगा।