{"_id":"686831746b5d72943f0e2cc2","slug":"thieves-stole-jewelry-and-cash-from-a-house-in-mahroni-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138432-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चोरों ने महरौनी में मकान से गहने व नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चोरों ने महरौनी में मकान से गहने व नकदी उड़ाई
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। सुरक्षा के तमाम दावों के बीच चोरों की चहलकदमी जारी है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने महरौनी में मकान को निशाना बनाया। यहां अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए।
कस्बा महरौनी के विवेकानंद स्कूल के पीछे निवासी जगभान पटेल के मुताबिक उसके मकान में पांच कमरे बने हैं। बृहस्पतिवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने कमरों में जाकर सो गए थे। जिस कमरे में अलमारी रखी हुई थी, उसमें कोई नहीं था। देर रात को चोर पड़ोसी के मकान से होकर उसके घर में घुसे और जिन कमरों में उसके पुत्र संजीव और अजय पटेल सो रहे थे, उनके दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी।
रात करीब दो बजे संजीव की नींद खुली और वह बाहर आने को हुआ तो पाया कि दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी है। संजीव ने अपनी मां को आवाज दी। तब नींद से मां जागी और कमरे की कुंडी खोली। अलमारी रखे कमरे के अंदर गए तो यहां सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी और इसके अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोर अलमारी में सोने का रानी हार, जोधा हार, सोने की चूड़ी का सेट, झुमकी, बेंदी, अंगूठी और चांदी के जेवरात सहित 16 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी राजा दिनेश सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। संवाद