फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Elderly motorcyclist killed and grandson injured after being hit by a car

Lalitpur: कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, नाती घायल, ग्राम रानीपुरा के पास हुआ हादसा

Fri, 25 Sep 2026 07:25 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 25 Sep 2026 07:25 PM IST
सार

दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव से जखौरा ट्राली लेने के लिए आ रहे थे। राजघाट चौकी क्षेत्र के  रानीपुरा के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Lalitpur: Elderly motorcyclist killed and grandson injured after being hit by a car
दुर्घटना।

विस्तार

राजघााट चौकी क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा के पास शुक्रवार की दोपहर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 65 वर्षीय काशीराम साहू निवासी ग्राम हिरावल थाना चंदेरी मध्य प्रदेश की मौत हो गई। जबकि, उसका नाती 28 वर्षीय सतीश घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोनों अपने गांव से जखौरा ट्राली लेने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


घटना में घायल सतीश के साले राजेश ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को काशीराम अपने गोद लिए नाती सतीश के साथ बाइक से जखौरा ट्राली लेने के लिए आ रहे थे। राजघाट चौकी क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां काशीराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


राजेश ने यह भी बताया कि काशीराम ने सतीश को बचपन से गोद ले लिया था। सतीश भी अपने नाना के यहां रहता था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed