फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thieves stole from two houses in one night

Lalitpur News: एक रात में चोरों ने दो मकानों से की चोरी

Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole from two houses in one night
- एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व दूसरे घर से नकदी ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/ललितपुर। कस्बा में एक रात में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व दूसरे मकान से नकदी चुरा ले गए। गृहस्वामियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

कस्बा बांसी के मोहल्ला ढिमरौला निवासी सोमवती रैकवार ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह लोग घर में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे एक युवक उसके घर में घुसा और समीप वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर यहां रखे सोने-चांदी के जेवरात और 8500 रुपये ले गया। आवाज सुनकर वह लोग जागे तो वह भाग गया। भागते समय उन्होंने चोर को पहचान लिया था। वहीं, दूसरी घटना को लेकर पीड़ित रमेश कुशवाहा ने बताया कि उसका मकान कस्बा में जखौरा रोड पर है। शुक्रवार की रात को चोर उसके मकान के दरवाजे के पीछे लगी कुंडी खोलकर अंदर पहुंचा और यहां उसकी पेंट की जेब में रखे 15,000 चोरी कर ले गया। चोरी की जानकारी उसे शनिवार की सुबह हुई। गृहस्वामियों ने चौकी बांसी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि घटना को लेकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed