फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bus bound for Sagar collides with container truck; six injured.

Lalitpur News: सागर जा रही बस कंटेनर ट्रक से टकराई, छह घायल

Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bus bound for Sagar collides with container truck; six injured.
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास ललितपुर से सागर जा रही एक निजी बस आगे जा रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। बस में सवार छह सवारियां घायल हो गईं। घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनको घर भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शहर से सवारियां लेकर एक निजी बस सागर की ओर जा रही थी। अभी बस नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास पहुंची थी। तभी आगे जा रहे कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार रेखा (35) निवासी मोहल्ला नईबस्ती, नीतू सिंह (44) निवासी मोहल्ला रामनगर, राकेश कुमार (32) निवासी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस, रतीबाई (45) निवासी मोहल्ला जुगपुरा, रागनी (11) निवासी मोहल्ला नेहरू नगर, रिंकी (35) निवासी मोहल्ला नेहरू नगर, मालती निवासी मोहल्ला नईबस्ती, रेखा कुशवाहा (41) निवासी सागर मध्य प्रदेश, साइ (28) निवासी मोहल्ला गोविंद नगर चोटिल हो गई। सवारियों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया। बस में 50 सवारियां थी और हाईवे पर आगे निकलने को लेकर यह घटना होनी सवारियों ने बताई।
विज्ञापन

सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज कराया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed