{"_id":"66700308f624cbe82d08f064","slug":"thieves-broke-into-house-and-stole-goods-worth-thousands-including-cash-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: छत पर सो रहा था पूरा परिवार, रात को घर में घुसे चोर; नकदी समेत हजारों का सामन किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: छत पर सो रहा था पूरा परिवार, रात को घर में घुसे चोर; नकदी समेत हजारों का सामन किया चोरी
Mon, 17 Jun 2024 03:05 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:05 PM IST
सार
ललितपुर में चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया है। जहां चोर घर में घुसकर नकदी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तालबेहट के थाना कड़ेसराकलां निवासी हनु प्रजापति के घर रविवार रात चोरों ने घुसकर नौ हजार रुपये नकद, सोने तीन हाय और चांदी के कुछ जेवरात और साड़ियों से भरा बैग चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर जल्द खुलासा का आश्वासन दिया। गृहस्वामी ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण वह लोग कमरों में ताला डालकर मकान की छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन
तभी रात में चोर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों की खंगाल कर उसमें रखी नकदी व चांदी के जेवर और सोने की तीन हाय निकाल ले गए। भोर में जब वह जागे तो कमरे में सामान बिखरा देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन