{"_id":"6026e8b48ebc3ee90924a5d5","slug":"thief-catched-with-stolen-items-taldehate-news-jhs1884139105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान सहित पकड़ा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान सहित पकड़ा बदमाश
विज्ञापन
police new car.jpg
- फोटो : police new car.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। तेरई फाटक पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सेरवासकलां में 12 जनवरी की रात में तीन घरों और एक दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों में से एक बदमाश को चोरी के सामान और आलानकब सहित गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार को रात में पुलिस विभिन्न मामलों में वांछित और संदिग्धों के खिलाफ तेरई फाटक मार्ग पर तलाशी अभियान चला रही थी। उसी समय रामपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया। उसमें सवार लोग कूदकर भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोकने की कोशिश की तो वह वाहन को झाड़ियों के किनारे खड़ा करके अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गए। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम आशिक पुत्र जयदेव राजपूत निवासी बुढपुरा थाना बबीना बताया। उसकी जामा तलाशी में पेंट की जेब में छुरी तथा चांदी के पांच जोड़ी बिछिया, छह जोड़ी पायलें और 2540 रुपये बरामद हुए। बुलेरो की तलाशी लेने पर उसमें पांच मोबाइल, लोहा काटने एवं ताला तोड़ने वाले औजार मिलें।
पकड़े युवक ने बताया कि उक्त जेवरात 12 जनवरी 21 की रात्रि सेरवासकलां में मैंने एवं मेरे साथी धर्मेन्द्र तथा रिंकू राजपूत निवासीगण ग्राम करगुवां थाना चिरगांव जिला झांसी के साथ मिल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें 15 हजार रूपए, चांदी के जेवरात मुझे मिले थे। बाकी चोरी के जेवरात आदि मेरे साथियों को मिले थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय।ा।